जौनपुर में युवक की फावड़े से हत्या

0
113

जौनपुर , 23 सितम्बर  उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के पवांरा क्षेत्र में नशे के लती ने शौच क्रिया को जा रहे एक युवक की फावड़े से हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि बीरबलपुर गांव निवासी विजय बहादुर पटेल (35) और बेचन पाल (40) बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे शौच करने जा रहे थे। वह गांव की पुलिया पर पहुंचे थे कि तभी गांव का नशेड़ी युवक धर्मेन्द्र कुमार (25) पीछे से आया और विजय बहादुर पटेल को फावड़े से मारने लगा। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया भेजा गया मगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही विजय बहादुर पटेल की मौत हो गयी।
पुलिस ने अभियुक्त धर्मेन्द्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here