झांसी में तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व पर पीएम करेंगे आठ योजनाओं का लोकार्पण

0
181

नई दिल्ली,  राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का उदघाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 नवंबर को झांसी में करेंगे। वहीँ 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन पर पीएम मोदी आठ योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

ADVT

रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने जानकारी दी है कि रक्षा मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से यह कार्यक्रम हो रहा है। देश में आजादी की प्रतीक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर इस आयोजन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीएम मोदी इस दौरान कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और कुछ की आधारशिला रखेंगे। यह सभी परियोजनाएं आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर देश भर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा हैं।

इन परियोजनाओं के तहत 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना, राष्ट्रीय कैडेट कोर का बॉर्डर और कोस्टल इलाके में विस्तार किया जाएगा। एनसीसी एलुमनी एसोसिएशन और कैडेटों के लिए राष्ट्रीय सिमुलेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इस एसोसिएशन का आजीवन पंजीकरण शुल्क मात्र 100 रुपये है। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए करोड़ों पूर्व कैडेटों को जोड़ा जा सकेगा।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के डिफेंस गलियारे के झांसी में 400 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। वायु सेना को पीएम देश में ही बना हल्का लड़ाकू हेलिकॉप्टर सौपेंगे। थल सेना को स्वदेशी ड्रोन या मानवरहित यान सौपेंगे। नौसेना को उन्नत इलेक्ट्रानिक वारफेयर सूट सौपेंगे। साथ ही राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए डिजिटल कियोस्क की स्थापना की जाएगी। तीन दिन के इस पर्व के दौरान कई तरह सैन्य, सांस्कृतिक और लोक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here