टूटी पटरी से गुजरी पुष्‍पक एक्‍सप्रेस

0
441

कैफियत समेत कई ट्रेनों के हादसे का शिकार होने के बाद भी रेलवे प्रशासन चेत नहीं रहा है। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस मानक नगर स्टेशन के पास टूटी पटरी से गुजर गई।

ADVT

यह तो शुक्र है कि र्टेन हादसे का शिकार होने से बच गई। पटरी टूटी होने की सूचना मिलते ही रेलवे अफसर आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। ट्रैक का फैक्‍चर जॉगर प्‍लेट लगाकर जोड़ा गया। इसके चलते कुछ देर तक ट्रेनों का संचालन रुका रहा।

गाड़ी संख्‍या 12533 पुष्‍पक एक्‍सप्रेस लखनऊ जंक्‍शन से रात पौने आठ बजे मुंबई के लिए रवाना हुई। जब वह मानक नगर स्‍टेशन क्रासिंग से गुजरी तो ड्राइवर को पटरी टूटी होने का आभास हुआ तो उसने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here