टॉप-10 अरबपतियों की सूची में छठे पायदान पर पहुंचे गौतम अडानी

0
304

भारतीय उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी टॉप-10 अरबपतियों की सूची छठे पायदान पर अपनी जगह बना चुके हैं। 10वें नंबर पर मौजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब 11वें नंबर पर आ गए हैं। कंपनी के शेयरों में होने वाले मुनाफे ने उन्हें बेहतरीन फ़ायदा पहुँचाया। इसके चलते गौतम अडानी की नेट वर्थ में जबदरस्त तेजी आई।

ADVT

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस समय गौतम अडानी की नेट वर्थ 118 अरब डॉलर हो गई है। इस संख्या के साथ वह टॉप-10 अरबपतियों की सूची में छठे स्थान पर आ गए हैं।

बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक साल 2022 में गौतम अडानी ने कमाई के मामले में इस साल एलन मस्क और जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को अडानी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में उछाल के बाद अडानी की नेटवर्थ में 8.57 अरब डॉलर यानी करीब 65,091 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली।

गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी टोटल गैस के शेयरों में सोमवार को 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा उनकी अन्य कंपनियों के शेयर भी फायदे में रहे। जिनमे अडानी पोर्ट में 1.83 फीसदी, अडानी पावर के शेयरों में 4.78 फीसदी, अडानी विल्मर में 4.99 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 0.37 फीसदी और अडानी ट्रांसमिशन में 8.40 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा हाल ही में दुबई की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) ने अडानी समूह की तीन कंपनियों में दो अरब डॉलर (15 हजार करोड़ रुपये) का निवेश किया है। फिलहाल अडानी समूह की कंपनियों के शेयर ऊंचाइया छू रहे हैं।

मुकेश अंबानी 97.4 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ अरबपतियों की सूची में 11वें स्थान पर बने हुए हैं। रिलायंस के शेयरों में सोमवार को गिरावट से उनकी नेटवर्थ में 4.82 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। अब गौतम अडानी से आगे दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क, दूसरे स्थान पर जेफ बेजोस, तीसरे स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट, चौथे स्थान पर बिल गेट्स और पांचवे स्थान पर वॉरेन बफे का नाम आता है। वॉरेन बफे की संपत्ति अडानी से नौ अरब डॉलर अधिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here