दक्षिणी ईरान में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए

0
105

तेहरान  दक्षिणी ईरान के बुशहर प्रांत में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गयी। यूरोपीय-भूमध्य भूकंप केंद्र (ईएमएससी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ADVT

बुशहर में भूकंप के झटके ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) के अनुसार 01:15 बजे महसूस किये गये। ईएमएससी के अनुसार भूकंप का केन्द्र जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप से किसी भी तरह की अभी तक जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है।

ईरान भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र है क्योंकि यह अरब और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच की सीमा पर स्थित है और यहां अक्सर शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए जाते है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। देश के इतिहास में सबसे शक्तिशाली भूकंप 856 ईस्वी में आया था, जिसमें लगभग 2,00,000 लोग मारे गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here