दुष्कर्म और निर्मम हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन

0
236

 

ADVT

 

 

रिपोर्ट व फोटो – रिशु सिंह

लखनऊ | जम्मू के कठुआ में आठ साल की बच्ची से रेप और उन्नाव गैंग रेप सहित प्रतिदिन हो रही बलात्कार की घटनाओ को लेकर मंगलवार को लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला| राजधानी के युवाओ में भी आक्रोश दिख रहा है| दुष्कर्म पीड़िताओं और निर्मम हत्याओं के खिलाफ आज युवाओं ने घंटाघर से हज़रतगंज स्थित गाँधी प्रतिमा तक जुलूस निकल कर प्रदर्शन किया तथा सरकार से बलात्कार के खिलाफ कड़ा कानून बनाने और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है| इस प्रदर्शन में युवाओं का हुजूम देखने को मिला| लोगों का कहना है कि इस सरकार में संविधान और बेटियां खतरे मे हैं। साथ ही यह भी कहा कि अगर जल्द न्याय न मिला तो इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here