नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल की तरफ गूगल ने हाथ बढ़ाया है। इंटरनेट कंपनी गूगल एक एयरटेल में अरब डॉलर का निवेश करेगी। इस निवेश में इक्विटी निवेश के साथ-साथ संभावित वाणिज्यिक समझौतों के लिए एक कोष शामिल है।
कम्पनी के बीच होने वाले समझौतों को अगले पांच वर्षों के दौरान पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर मंजूरी दी जाएगी।गूगल का यह निवेश गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के हिस्से के तौर पर किया जा रहा है। एक बयान में एयरटेल ने बताया – ‘‘इसमें, 70 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश भारती एयरटेल में 734 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किया जाएगा।’’ इसमें ये भी जानकारी दी गई है कि कुल निवेश में से 30 करोड़ डॉलर की राशि वाणिज्यिक समझौतों के क्रियान्वयन के लिए होगी।


















