देश में कोरोना मृतकों की संख्या पांच लाख के पार

0
138

नयी दिल्ली,  देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार गिरावट के बीच 24 घंटे में 1072 लोगों की मौत होने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच लाख के पार पहुंच गई है।

ADVT

इस दरम्यान देश भर में 55 लाख 58 हजार 760 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह सात बजे तक एक अरब 68 करोड़ 47 लाख 16 हजार 068 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान एक लाख 49 हजार 394 नये मामले सामने आए हैं। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले 98,352 घटकर 14 लाख 35 हजार 569 हो गये हैं। सक्रिय मामलों की दर इस वक्त 3.42 फीसदी है। इस बीच दो लाख 46 हजार 674 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ रिकवरी दर 95.39 प्रतिशत पहुंच गयी है। देश में अब तक चार करोड़ 17 हजार 88 लोग कोरोना को मात दे चुके है। इस दौरान 1072 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत पर स्थिर है।

देश में पिछले 24 घंटे में 16 लाख 11 हजार 666 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73.58 करोड़ कोविड परीक्षण किए गए हैं।
देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 8,745 सक्रिय मामले घटकर 36,9819 हो गये। वहीं 50,821 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 57,45,912 हो गयी है, जबकि 601 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 
56701 हो गया है।

दूसरे पायदान पर कर्नाटक है, जहां सक्रिय मामलों की संख्या में 28443 घटकर 148833 रह गयी है। इस दौरान 44,819 और मरीजाें के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3672744 हो गयी है। वहीं 60 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39197 पर पहुंच गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here