देश में फिर बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

0
172

नयी दिल्ली 25 सितम्बर देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के नये मामलों की तुलना में संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या कम रहने के कारण सक्रिय मामलों में 1200 से अधिक की वृद्धि हुई है।

ADVT

इस बीच देश में शुक्रवार को 71 लाख चार हजार 51 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 84 करोड़ 89 लाख 29 हजार 160 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,616 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 36 लाख 24 हजार 419 हो गया है। इसी दौरान 28,046 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 28 लाख 76 हजार 319 हो गयी है। सक्रिय मामले 1280 बढ़कर तीन लाख एक हजार 442 हो गये हैं। वहीं 290 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,46,658 हो गया है।

देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.78 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 0.90 पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।

सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं और पिछले 24 घंटों में यहां 2,802 सक्रिय मामले बढ़े हैं जिससे इनकी संख्या अब 1,63,418 हो गयी है। वहीं 15,054 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 44,09,530 हो गयी है। इसी अवधि में सर्वाधिक 127 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24318 हो गयी है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 698 घटकर 42055 रह गये हैं जबकि 51 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 138776 हो गयी है। वहीं 3933 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 6357012 हो गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here