दो चरणों में हो सकता है रणजी ट्राफी टूर्नामेंट का आयोजन

0
144

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का इरादा है कि रणजी ट्राफी 2022 को दो चरणों में आयोजित किया जाए। देश में बढ़ते कोविड मामलों के कारण रणजी ट्राफी का आयोजन अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया था। पहले ये 13 जनवरी से होना था।

ADVT

बीसीसीआई की बैठक में कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि बोर्ड रणजी ट्रॉफी को 2 चरणों में आयोजित करने की योजना बना रहा है। बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह भी मौजूद थे।

बीसीसीआई 27 मार्च से आईपीएल 2022 का आयोजन करने की योजना बना रहा है और ऐसे में एक चरण में रणजी ट्राफी का आयोजन संभव नहीं लगता है। लेकिन कई राज्य संघों के आग्रह के बाद बोर्ड ने इसको लेकर बैठक में चर्चा की है। कोरोना के कारण पिछले सीजन में भी रणजी ट्राफी का आयोजन नहीं किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here