नंबर वन टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने 25 साल की उम्र में लिया सन्यास

0
344

महिला टेनिस में नंबर वन की पोज़िशन पा लेने वाली एश्ले बार्टी ने 25 साल की उम्र में ही प्रोफेशनल टेनिस से अलविदा कहने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने पिछले तीन साल में तीन बड़े ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्ज़ा जमाया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए एश्ले बार्टी ने संन्यास का ऐलान किया।

ADVT

एश्ले बार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है।अपने इमोशनल वीडियो में उनहोंने कहा- ‘मुझे नहीं पता था कि मैं यह कैसे करूंगी… यह कहना काफी मुश्किल है। मैं बहुत खुश हूं और मैं इसके लिए तैयार हूं।’

एश्ले बार्टी ने आगे कहा- ‘मुझे बस इतना पता है कि इस समय मेरा दिल जानता है कि यह मेरे लिए बिल्कुल मुनासिब फैसला है। टेनिस ने मुझे जो कुछ भी दिया मैं उसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। लेकिन मुझे पता है कि यह सही समय है संन्यास लेने का और अपने और सपनों का पीछा करने का।’

एश्ले बार्टी ने 2019 में फ्रेंच ओपन, 2021 में विंबलडन और 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here