निरहुआ-आम्रपाली की फिल्म ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ का फर्स्ट लुक लांच

0
133

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी वाली फिल्म ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ का फर्स्ट लुक लांच कर दिया गया है।

ADVT

यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, समीर आफताब और मधु शर्मा की जोड़ी साथ नजर आने वाली हैं। फ़िल्म का निर्देशन असलम शेख ने किया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में लंदन के नजारा देखने को मिल रहा है, जिसमें चारों सितारे डांस करते दिख रहे हैं।वही दूसरे पोस्टर में फिल्म के ट्रेलर रिलीज तारीख की चर्चा की गई हैं।

निर्माता अभय सिन्हा ने कहा कि हमने फिल्म का फर्स्ट लुक लांच किया है, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में निरहुआ और समीर आफताब ने बेहतरीन काम किया है। स्वर्गीय निर्देशक असलम शेख ने इस फिल्म को अपना एक अलग विजन दिया है। हम चाहेंगे कि भोजपुरिया दर्शक इस फिल्म को देखें और असलम शेख की आखिरी फ़िल्म को सराहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here