दुबई, 21 सितंबर पंजाब किंग्स (पीके) के कप्तान लोकेश राहुल ने राजस्थान राॅयल्स (आरआर) के खिलाफ आईपीएल 14 के 32वें मैच में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
पंजाब किंग्स : लोकेश राहुल (कप्तान एवं विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडन मार्करम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, आदिल राशिद, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल।
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान एवं विकेटकीपर), यशस्वी जैसवाल, एविन लुईस, लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी।


















