पाकिस्तान में शादियों में खाने पर पाबन्दी लगाने पर विचार

0
184

कोविड मामलों में तेजी के चलते पाकिस्तान सरकार शादियों पर पाबन्दी लगाने पर विचार कर रही है। यह जानकारी जियो न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है।

ADVT

शादियों पर पाबन्दी के बारे में स्वास्थ्य मामलों के संसदीय सचिव नौशीन हामिद ने इस आयोजन को सुपर-स्प्रेडर यानि सबसे तेजी से वायरस फैलने का माध्यम बताया है। नौशीन हामिद ने कहा-हम शादियों में खाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि यही वह चरम समय है, जब लोग खाना खाने के लिए अपने मास्क हटाते हैं।

इस मामले पर आगामी होने वाली नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) की बैठक में चर्चा की जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एनसीओसी एक स्पष्ट नीति जारी करेगी, जिसमें आयोजन स्थल पर प्रतिबंध, शादी में मेहमानों की संख्या आदि पर प्रकाश डाला जाएगा।

अधिकारी यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकरण प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) की जांच सुनिश्चित हो। इसके अलावा स्मार्ट लॉकडाउन के संबंध में पहले लागू की गई रणनीति का फिर से पालन करने पर भी विचार किया जा रहा है। लॉकडाउन केवल उन क्षेत्रों में लगाया जाएगा, जहां आवश्यक होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here