पिछले 24 घंटे में 43 लाख से ज्यादा कोविड टीके लगे

0
154

नयी दिल्ली देश में पिछले 24 घंटे को दौरान 43.09 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 92.63 करोड़ से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 22 हजार 431 नये मामले सामने आयें है और 24 हजार 602 व्यक्ति कोविड संक्रमण से मुक्त हुये हैं।

मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने की दरवसूली 97.95 प्रतिशत है।

देश में कुल दो लाख 44 हजार 198 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 0.72 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 43 लाख नौ हजार 525 कोविड टीके लगायें गयें हैं। आज सुबह सात बजे तक कुल टीकाकरण 92 करोड़ 63 लाख 68 हजार 608 हो गया।

आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल तीन करोड़ 31लाख 75 हजार 656 कोविड रोगी स्वस्थ हो चुके है।

पिछले 24 घंटों में 14 लाख 31हजार 819 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में 57 करोड़ 86 लाख 57 हजार 484 परीक्षण हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here