पीएम ने माँ के 100वें जन्मदिन पर पैर धोए और आशीर्वाद लिया

0
123

आज 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा 100 वर्ष की हो गईं हैं। प्रधानमंत्री इस अवसर पर गुजरात में गांधीनगर स्थित आवास पर अपनी मां से मिलने पहुंचे। उन्होंने यहाँ पहुंचकर माँ से आशीर्वाद लिया और उनके चरण धोकर मिठाई खिलाई।

ADVT

प्रधानमंत्री इसके बाद पावागढ़ मंदिर के लिए रवाना हुए, यहाँ वे मां काली के दर्शन और पूजा करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आज हीराबा के नाम पर गांधीनगर में एक सड़क का नामकरण करेंगे। इस सड़क को पूज्य हीराबा मार्ग नाम दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री के गृहनगर वडनगर में आज 18 जून को हाटकेश्वर महादेव मंदिर में हीराबा के अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर भजन संध्या, शिव आराधना और सुंदरकांड पाठ होगा। आज के दिन अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में दोपहर भोज का आयोजन भी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here