पेरिस में स्वर्ण जीतकर अवनि लेखरा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
362

टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा ने को फ्रांस के चेटौरौक्स में स्वर्ण पदक जीत लिया है। 20 वर्षीय अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में ये स्वर्ण पदक जीता है। निशानेबाज अवनि ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालिंपिक में अपनी जगह बना ली है।

ADVT

इस प्रतियोगिता में पोलैंड की एमिलिया बाबस्का ने कुल 247.6 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया है। स्वीडन की अन्ना नॉर्मन ने 225.6 अंक के साथ कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया।

मज़ेदार बात ये है कि अवनि इस टूर्नामेंट से तीन दिन पहले इसमें शामिल होने से चूकने वाली थीं। अवनि के कोच और एस्कॉर्ट को वीजा से वंचित कर दिया गया था। हालांकि, भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद ये मामला हल हुआ।

बीते वर्ष अगस्त में अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में एसएच1 श्रेणी में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद अवनि ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। अवनि पैरालिंपिक में एक से ज्यादा पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here