प्रदर्शन के दौरान आठ पुलिस अधिकारी घायल , 12 लोग गिरफ्तार

0
155

लंदन, ब्रिटेन में अनाम हैक्टिविस्ट समूह के मिलियन मास्क मार्च के दौरान आठ पुलिस अधिकरी घायल हुए हैं जबकि 12 प्रदर्शनकरियों को गिरफ्तार किया गया है।

ADVT

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार की देर रात लंदन में ट्राफलगर स्क्वायर पर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की रिहाई और कोविड-19 टीकाकरण पासपोर्ट रद्द करने की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “ लंदन में आज रात प्रदर्शन में शामिल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हमारे आठ अधिकारी घायल हुए हैं। यह अस्वीकार्य है।”

पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here