प्रधानमंत्री राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ करेंगे संवाद

0
256

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रमंडल खेल में भाग लेने जा रहे भारतीय दल के साथ कल यानी 20 जुलाई को संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिये खिलाडियों से संवाद करेंगे। इस संवाद में खिलाड़ियों के साथ उनके कोच भी शामिल होंगे।

ADVT

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन बर्मिंघम में 28 जुलाई से हो रहा है। ये खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में कुल 215 एथलीट 19 खेलों की 141 स्पर्धाओं में भाग लेकर राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बीते वर्ष प्रधानमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ-साथ टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय पैरा-एथलीटों के दल के साथ भी बातचीत की थी।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में नीरज चोपड़ा, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, रवि दहिया, पीवी सिंधु और दुती चंद जैसे दिग्गज एथलीट्स पर सभी की नजरें होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here