बधिरों के लिए पांच नए म्यूजिक वीडियो लॉन्च करेगी रणवीर की इंकइंक

0
113

मुंबई, 24 सितंबर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का म्यूजिक लेबल इंकइंक बधिरों के लिए पांच नए म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने जा रहा है।

ADVT

इंटरनेशनल डे फॉर साइन लैंग्वेज के मौके पर वीडियो लॉन्च किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इसके जरिए रणवीर और उनकी टीम बधिर समुदाय के सामने आने वाली दिक्कतों को उजागर करेगी। ये म्यूजिक वीडियो काम भारी, स्पिट फायर और किस नूका ने तैयार किए हैं।

रणवीर का म्यूजिक लेवल अपने यू-ट्यूब चैनल पर बधिर समुदाय की जरूरतों और उनके संघर्ष के लिए 12 घंटे का एक जागरूकता अभियान भी चलाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here