बहराइच के डीएम ने पेश की मानवता की मिसाल

0
125

बहराइच, 23 सितंबर उत्तर प्रदेश में बहराइच के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र उस समय सैकड़ों दिलों पर छा गए जब जनता दर्शन के दौरान एक दिव्यांग इंसाफ मांगने उनकी चौखट पर पहुंचा और वह फरियादी से मिलने अपनी कुर्सी छोड़ उसके पास पहुंचे।
जनता दर्शन में अपनी समस्या के समाधान के लिये कलेक्ट्रेट पहुॅचे दिव्यांग तुलसीराम उर्फ लेंग्गड़ के आश्चर्य व प्रसन्नता की कोई सीमा न रही जब जिलाधिकारी उसकी समस्या सुनने के लिए अपने कक्ष से बाहर आये और धैर्य से पूरी बात सुनी।
फरियादी ने जिलाधिकारी को बताया कि वह ग्राम तमोलीपुरवा, दा. बड़ागॉव, थाना हुज़ूरपुर, तहसील व जिला बहराइच का निवासी है। कुछ लोग उसके खेत में जबरन रास्ता कायम करते हुए उस पर पक्का निर्माण कर रहे है। फरियादी ने इस मामले में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम से जॉच कराकर उचित कार्यवाई कराये जाने की मॉग की। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here