भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की आज 131 वीं जयंती है। आज के दिन साल 1891 को बाबासाहेब आंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू के एक गांव में हुआ था। इस अवसर पर हर कोई उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहा हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने डॉ. बाबासाहेब की जयंती को श्रद्धांजलि दी हैं।
डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट में लिखा – आंबेडकर जयंती पर बाबासाहब को विनम्र श्रद्धांजलि! सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर, बाबासाहब ने संविधान शिल्पी के रूप में आधुनिक भारत की नींव रखी। आइए, हम उनके ‘पहले भी भारतीय, बाद में भी भारतीय और अंत में भी भारतीय’ के आदर्श पर चलते हुए समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।


















