बिजली की बदहाली पर बोले पी चिदंबरम – ‘मोदी है तो मुमकिन है’

0
242

देश के उत्तरी राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और ऐसे में राज्यों द्वारा बिजली की कटौती ने का संकट बढ़ता नज़र आया। ताप संयंत्रों में कोयले की कमी पर विपक्ष ने इसके लिए केंद्र को जिम्मेदार बताया है।

ADVT

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बिजली की कटौती पर केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है और साथ ही तंज़ करते हुए कहा है कि सरकार ने ‘सही समाधान’ तलाश लिया है। अपने तंज़ में उन्होंने यात्री ट्रेन को रद्द करके कोयला से भरी ट्रेन यानी मालगाड़ी चलाने की बात कही है।

केंद्र सरकार पर व्यंग करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा- ”भरपूर मात्रा में कोयला, बड़े रेल नेटवर्क, ताप संयंत्रों में अप्रयुक्त क्षमता, फिर भी बिजली की भारी कमी है। केंद्र सरकार को दोष नहीं दिया जा सकता है। यह कांग्रेस के 60 साल के शासन के कारण है!”

पी चिदंबरम ने एक और ट्वीट में लिखा – ”सरकार ने इसका सही हल तलाश लिया है: यात्री ट्रेन रद्द करो और कोयला लदी ट्रेन को चलाओ! मोदी है, मुमकिन है।”

इस समय भीषण गर्मी के कारण देश में बिजली की मांग अब तक के उच्चतम स्तर पर है। इसके लिए रेलवे ने 42 यात्री ट्रेन को रद्द करने के साथ कोयला माल ढुलाई की सुविधा मुहैया कराइ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here