बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लोगों से किया ये आग्रह

0
162

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लोगों से भारत की सभी भाषाओं को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करने का आग्रह किया है।

ADVT

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अनेक’ को लेकर चर्चा में हैं।यह फिल्म भारत में फैले भाषा विवाद पर भी प्रकाश डालती है। आयुष्मान खुराना ने लोगों से भारत की सभी भाषाओं को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करने का आग्रह किया है। आयुष्मान ने कहा, “हम वास्तव में एक भाषा को सबसे आगे नहीं रख सकते…भारत वह देश नहीं है । हमारे पास कई भाषाएं, कई धर्म, क्षेत्र, समुदाय और जातियां हैं। प्रत्येक भाषा समान रूप से है महत्वपूर्ण। हमें अपने राष्ट्र की प्रत्येक भाषा को समान महत्व देना चाहिए।”

आयुष्मान खुराना ने कहा,“विभिन्न भाषाओं के बावजूद दिल एक होना चाहिए। भाषाएं चाहे अनेक हैं पर दिल एक होने चाहिए।”

गौरतलब है कि फिल्म ‘अनेक’ एक पॉलिटिकल-एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो भाषा के आधार पर भेदभाव करने जैसे मुद्दे को उठाती है। अनेक का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मान को एक अंडरकवर पुलिस ‘जेशुआ’ के रूप में दिखाया गया है जो भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति बहाल करने के मिशन पर है। ‘अनेक’ 27 मई, 2022 को रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here