भारत और वर्ल्ड बैंक की ओर से श्रीलंका को आपातकाल में मदद

0
131

विदेशी मुद्रा भंडार के समाप्त होने के बाद से श्रीलंका में आपात स्थिति है। ये देश भोजन, ईंधन और दवा जैसी बुनियादी सामान के आयात के लिए जूझ रहा है। ऐसे में भारत श्रीलंका की हर तरह से मदद को तैयार है।

ADVT

भारत ने जाफना शहर में 700 मछुआरों की मदद के लिए 15,000 लीटर केरोसिन भेजा है। ये मदद श्रीलंका को शनिवार को पहुंच चुकी है।

जाफना में मौजूद भारत के महावाणिज्य दूतावास राकेश नटराज ने ट्वीट कर बताया कि भारत से भेजे गए 15,000 लीटर केरोसिन को श्रीलंका के मात्स्यिकी मंत्री डगलस देवानंद की मौजूदगी में डेल्फ्ट, नैनातिवू, इलवैतिवू और अनालितिवू के 700 मछुआरों को भारत की तरफ से मदद के तौर पर वितरित किया गया।

इसके अलावा आयात जरूरतों की पूर्ती के लिए विश्व बैंक श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर की मदद कर रहा है। श्रीलंका के मौजूदा कर्जों को विश्व बैंक नए मद में आवंटित करते हुए फौरी राहत देने की तैयारी में है।

विश्व बैंक के श्रीलंका प्रमुख चियो कांडा ने श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पियरिस से मुलाकात की। पिछले सप्ताह होने वाली इस मुलाक़ात में यह आश्वासन दिया गया था। पेयरिस के मुताबिक़ कांडा ने आश्वासन दिया है कि एशियाई विकास बैंक (एडीबी), एशियाई अवसरंचना निवेश बैंक (एआईआईबी) एवं संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के साथ मिलकर श्रीलंका की मदद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here