भारत के मुरली श्रीशंकर ने ग्रीस में स्वर्ण पदक पर जमाया कब्ज़ा

0
164

भारत के एथलीट मुरली श्रीशंकर ने यूनान में चल रही 12वीं अंतरराष्ट्रीय लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इंटरनेशनल जंपिंग मीट में मुरली ने 8.31 मीटर की कूद लगाकर ये पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में स्वीडन के टोबियास मोंटलेर ने 8.27 मीटर की कूद लगाकर रजत पदक जबकि फ्रांस के जुलेस पोमेरी ने कांस्य पदक जीता था। सिर्फ शीर्ष तीन खिलाड़ी ही आठ मीटर से आगे निकल सके।

ADVT

ओलंपिक में भागीदारी कर चुके श्रीशंकर के पास 8.36 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। ओलंपिक के बाद से पहली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग ले रहे मुरली ने अभ्यास में 7.88 और 7.71 मीटर की कूद लगाई थी।

23 साल के मुरली श्रीशंकर केरल के रहने वाले हैं। मुरली ने सत्र की पहली इंडिया ओपन जंप्स मीट में 8.14 और 8.17 मीटर की कूद लगाई थी। उन्होंने कोझिकोड में फेडरेशन कप में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। मुरली टोक्यो में ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 7.69 मीटर की बेस्ट जंप के साथ वे संयुक्त रूप से 24वें नंबर पर रहे थे। मुरली फाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सके थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here