लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया जायेगा। अवसर पर प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, एवं परिवहन मंत्री अशोक कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे जबकि सीएसजेएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक एवं प्रो बलराज चौहान, पूर्व कुलपति, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, भोपाल, लखनऊ,जबलपुर बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहेंगे।
विवि में आज स्थापना दिवस के अंतर्गत मनाए जा रहे सांस्कृतिक उत्सव में आज कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आज की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अनिल कुमार शुक्ल ने द्वीप प्रजवल्लन से किया। इस अवसर पर रंगोली, क्विज, गायन, नृत्य, मेंहदी, वाद विवाद एवं विभिन्न खेलकूद की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें ढाई सौ से अधिक विद्यार्थियों ने
प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को कल स्थापना दिवस समारोह में मेडल एवं पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह में


















