भूल भुलैया 2 की स्क्रीनिंग में कपड़ों पर हुईं ट्रोल, लोग बोले-

0
117

Ekta Kapoor Trolled: टीवी सीरियल क्वीन एकता कपूर के भूल भुलैया 2 की स्क्रीनिंग के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। लोगों ने एकता को उनके आउटफिट पर ट्रोल किया है। किसी ने तकिये तो किसी ने ब्रीफकेस कवर बताया

ADVT

एकता कपूर को एक बार फिर से उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल किया जा रहा है। वह कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भुलैया की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। स्क्रीनिंग में उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज दिए। वीडियोज वायरल होने के बाद लोग इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने उनके आउटफिट को सूटकेस कवर तो किसी ने पिलो कवर बताया है। वहीं कुछ लोगों ने उनके पैंट्स को भी ज्यादा लंबा बताया है। यह पहला मौका नहीं है जब एकता का ड्रेसिंग सेंस लोगों को पसंद नहीं आया। पहले भी आउटफिट्स के लिए उन्हें ट्रोल किया जा चुका है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 में उनके इंडस्ट्री के साथ पहुंचे थे। इस इवेंट के कई वीडियोज चर्चा में हैं। एकता कपूर भी फिल्म के प्रीमियर में मौजूद थीं। उन्होंने पपराजी को पोज दिए, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लोगों ने एकता के आउटफिट पर कमेंट्स किए हैं। एकता ने ग्रे टॉप और ब्लैक बैलबॉटम स्टाइल पैंट्स पहने थे। इस वीडियो को देखकर लोगों ने नेगेटिव कमेंट्स किए हैं। हालांकि एकता भी कुछ असहज दिखीं, वह हाथ से कवर करने की कोशिश कर रही थीं।स्क्रीनिंग में कियारा आडवाणी का हौसला बढ़ाने सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पहुंचे थे। वहीं स्क्रीनिंग में मौजूद कार्तिक आर्यन के पेरेंट्स ने पपराजी से बात की और कहा कि फिल्म सुपरहिट होगी। एक यूजर ने लिखा है, क्या फायदा इतने करोड़ों कमाने का अगर एक ढंग का स्टायलिस्ट नई रख सकतीं। एक और कमेंट है, किसी कुशन का कवर उतारकर पहन ली है ऐसा लग रहा है। एक और ने ट्रोल किया है, सूटकेस का कवर क्यों पहना है। एक ने लिखा है, उनका ट्राउजर बहुत लंबा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here