मंदिर के सामने मजबूरी में भीख मांग रहा था पर्यटक

0
352

सुषमा स्वराज ने की भीख मांगते विदेशी की मदद

नई दिल्‍ली। भारतीय नागरिक हों या विदेशी, विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज हमेशा मदद को तत्‍पर रहती हैं। इस बार वह तमिलनाडु स्थित एक मंदिर में भीख मांगने को मजबूर हुए एक रूसी नागरिक की मदद को सामने आई हैं। डेबिट कार्ड का एटीएम पिन लॉक होने के बाद इवांजेलिन नामक इस शख्‍स को भीख मांगने को मजबूर होना पड़ा था। इस संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट के बाद सुषमा स्‍वराज ट्विटर के माध्‍यम से मदद को सामने आईं। उन्‍होंने रूसी नागरिक को लेकर ट्वीट करते हुए कहा, आपका देश रूस हमारा मित्र है। चेन्‍नई में मेरे अधिकारी आपकी सभी तरह से मदद करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इवांजेलिन कांचीपुरम स्थित एक मंदिर में भीग मांग रहे थे। वह 24 सितंबर को भारत आए थे। मंगलवार को वह चेन्‍नई से कांचीपुरम पहुंचे और वहां कुछ मंदिरों का भ्रमण किया। इस दौरान पैसे निकालने के लिए वहां के एक एटीएम पहुंचे तो पाया कि उनका डेबिट कार्ड का पिन लॉक हो गया है। इसके बाद वह काफी हताश और परेशान हो गए और वह फिर श्री कुमारकोट्टम मंदिर के प्रवेश द्वार पर बैठकर वहां आने लोगों से भीख मांगने लगे। जब इस बारे में खबर मिली तो पुलिस मंदिर पहुंच गई और फिर उनका डॉक्‍यूमेंट चेक करने के बाद चेन्‍नई पहुंचने तक के लिए पैसे दिए।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here