जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट लौरा वोल्वार्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में हवा में उड़ते हुए एक हाथ से कैच ले लिया। उनके इस कैच के फैन जोंटी रोड्स भी हो गए हैं। इसके साथ ही जोंटी रोड्स ने ज्यादा से ज्यादा महिला क्रिकेट मैच आयोजित कराने की मांग की।
चार मैच की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थी। पहला मैच बारिश की वजह से बेनतीजा जबकि दूसरा मैच टाई रहा, इसे सुपर ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने अपने नाम किया। तीसरे मैच में वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने 96 रनों से जीत हासिल की। चौथे में 6 विकेट से जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। सीरीज के अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट ने एक हाथ से हवा में उछले हुए हैरतअंगेज कैच लपका।


















