मुलायम पर टिकी नजरें

0
208

समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सोमवार को कोई बड़ी राजनीतिक घोषणा कर सकते हैं। वह लोहिया ट्रस्ट में मीडिया से रूबरू होंगे। सपा में हाशिये पर चले जाने के बाद उनके रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ADVT

शनिवार को सपा के प्रदेश सम्मेलन में उन्हें बुलावा नहीं भेजा गया। यह पहला मौका था जब वह पार्टी के किसी सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि मुलायम सिंह सपा में चल रहे घटनाक्रम से दुखी हैं।

संभव है कि वह सोमवार को कोई बड़ा ऐलान कर दें। भविष्य में वह नई सियासी पारी का संकेत भी दे सकते हैं। मुलायम लोहिया ट्रस्ट में पूर्वाह्न 11 बजे मीडिया से बातचीत करेंगे। इटावा, मैनपुरी से उनके खास समर्थकों के भी राजधानी पहुंचने की तैयारी है।

उनके साथ शिवपाल सिंह यादव रहेंगे। शनिवार को सपा के राज्य सम्मेलन में उन पर निशाना साधा गया था। मुलायम, शिवपाल के साथ खड़े होने का फिर ऐलान कर सकते हैं।

​लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह भी सोमवार को मुलायम सिंह के साथ रहेंगे। उनका कहना है कि सपा के पूर्व अध्यक्ष जल्द ही नई पार्टी बनाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here