यमन में विस्फोट, पुलिस अधिकारी की मौत

0
124

सना,  पूर्वी यमन के सियुन शहर में हुये विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई।

ADVT

सुरक्षा सेवा से जुड़े सूत्र ने बताया कि सोमवार शाम हदरामाउत प्रांत के दूसरे सबसे बड़े शहर सियुन में एक अस्पताल के बाहर एक कार में विस्फोट हो गया जिससे पुलिस अधिकारी की मौत हो गई।

विस्फोट में पुलिस अधिकारी के साथ-साथ दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here