यूपी में कोरोना संक्रमण के इतने हजार नये मामले सामने आये ?

0
137

लखनऊ, यूपी में कोरोना संक्रमण के कई हजार नये मामले सामने आये हैं. अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,22,428 सैम्पल की जांच की गयी।

ADVT

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया किविभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,25,415 सैम्पल भेजे गये है। कोरोना संक्रमण के 7695 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,46,51,924 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 253 तथा अब तक कुल 16,88,648 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 25,974 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 25,445 लोग होम आइसोलेशन में है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 08 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 17,99,750 डोज दी गयी, जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 4,19,962 डोज दी गई है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,18,24,119 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 89.42 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,85,40,470 लगायी गयी हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का  53.28 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,03,64,589 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 21,54,908 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का  15.38 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल मिलाकर प्रदेश में 22,25,19,497 डोजें दी जा चुकी हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज दी जायेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन में लगे कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुये उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here