यूपी में चुनाव आयेाग ने दो में से एक बेटी की फीस माफी पर लगाई रोक

0
110

एक ही स्कूल में पढ़ने वाली दो बेटियों में से एक की फीस माफ करने के लिए हो रही कार्रवाई पर चुनाव आयोग ने आपत्ति जताई है। आयोग के मुताबिक़ यह कार्रवाई चुनावी आचार संहिता का उल्लघंन है। इस योजना पर की जा रही कार्रवाई मतदान को प्रभावित कर सकती है क्योंकि इसमें लाभार्थियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

ADVT

इसके बाद बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने आदेश जारी कर सभी कार्रवाई पर रोक लगाते हुए कहा है कि इस पर चुनाव सम्पन्न होने तक रोक लगाई जाती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्तूबर 2021 में घोषणा की थी कि एक संस्था में एक से अधिक बच्चियां पढ़ रही हों तो दूसरी बच्ची की फीस माफी के लिए संस्था को प्रोत्साहित किया जाए अन्यथा इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाए। इसके लिए विभाग अब ऐसी लड़कियों का ब्यौरा जुटा रहा था जिन्हें इसका लाभ मिलना है ताकि सरकार इसके लिए बजट तय कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here