राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम की घोषणा

0
125

बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। कप्तानीकी बागडोर मनप्रीत सिंह के नाम है और हरमनप्रीत सिंह को उपकप्तान चुना गया है। भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड का कहना है कि हमने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए परखी हुई टीम चुनी है। इन खिलाड़ियों को शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का अच्छा अनुभव है।

ADVT

कोविड की वजह से एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया गया था। इस बीच हॉकी इंडिया ने बर्मिंघम खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक के क्वालिफायर हांगझोउ एशियाई खेलों के बीच राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दूसरे दर्जे की टीम भेजने का फैसला किया था। ऐसे में हॉकी इंडिया ने 28 जुलाई से शुरू हो रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए मजबूत टीम चुनने का फैसला किया।

भारतीय टीम को पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ जगह मिली है। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 2018 में भारत चौथे स्थान पर था। मनप्रीत ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम की अगुवाई की थी। टीम ने 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था।

उपकप्तान की ज़िम्मेदारी निभाने वाले हरमनप्रीत एफआईएच हॉकी प्रो लीग में सबसे ज़्यादा 18 गोल दागने वाले खिलाड़ी रहे हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 31 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगी।

टीम में गोलकीपर पीआर श्रीजेश एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। साथ ही टीम में कृष्ण बहादुर पाठक का चयन किया गया है।रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंहनिभा रहे हैं। मनप्रीत, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा मिडफील्ड में अपना कौशल दिखाएंगे।

गोलकीपर सूरज करकेरा, फारवर्ड शिलानंद लाकड़ा और सुखजीत सिंह को टीम में शामिल नहीं किया गया है। रूपिंदर पाल सिंह चोट के कारण नहीं खेलेंगे।

18 सदस्यीयभारतीय टीम –
गोलकीपर : पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक
डिफेंडर : वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह
मिडफिल्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा
फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और अभिषेक

भारत के राष्ट्रमंडल में खेले जाने वाले मैच
31 जुलाई : भारत बनाम घाना
01 अगस्त : भारत बनाम इंग्लैंड
03 अगस्त : भारत बनाम कनाडा
04 अगस्त : भारत बनाम वेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here