रूसी हमले से न्यूक्लियर पावर प्लांट में लगी आग से हो सकती है बड़ी तबाही

0
112

यूक्रेन में रूसी सेना के हमले से जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट में आग लगने की खबर है। इस बारे में यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि रूस की सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापोरिज्जिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। आग पहले ही भड़क चुकी है। उनके मुताबिक़ अगर यह फटता है तो चेरनोबिल से 10 गुना बड़ी तबाही होगी।

ADVT

प्लांट के पास स्थित शहर एनरगोदर के मेयर दिमित्रो ओरलोव ने ऑनलाइन पोस्ट के माध्यम से बताया कि स्थानीय बलों और रूसी सैनिकों के बीच भीषण लड़ाई हुई है। उन्होंने कहा कि इसमें कई लोग हताहत भी हुए हैं, लेकिन इसकी कोई संख्या नहीं बताई है।

वहीं, कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक ओडेसा, बिला त्सेरकवा और वोलिन ओब्लास्ट में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रहने वालों को पास के शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here