लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आखिरी गेंद पर मुकाबला जीत कर पलटी बाज़ी

0
134

लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम आईपीएल में दूसरे स्थान हापर आ गई है।

ADVT

इस जीत का श्रेय क्विंटन डिकॉक की बेजोड़ शतकीय पारी और मार्कस स्टोइनिस के आखिरी दो गेंदों को जाता है। लखनऊ ने पिछले दो मुकाबलों की हार को कवर करने के साथ इस मैच में 20 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 210 रन का विशाल स्कोर बनाया। कोलकाता की टीम जवाब में 20 ओवर में आठ विकेट पर 208 रनों पर सिमट गई।

लखनऊ की 14 मैचों में यह नौंवीं जीत थी। लखनऊ की टीम 18 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई जबकि कोलकाता को 14 मैचों में आठवीं हार का सामना करना पड़ा और उसे 12 अंक मिले।

आईपीएल में यह पहला मौक़ा था जब पहले बल्लेबाजी करने वाली किसी टीम ने पूरे 20 ओवर में कोई विकेट नहीं गंवाया। इस जीत के साथ लखनऊ ने लीग चरण के अपने अभियान का अंत किया। नौ जीत के साथ लखनऊ के पास 18 अंक हैं।केकेआर की यह 14 मैचों में आठवीं हार थी जिससे वह टूर्नामेंट से बाहर भी हो गया। डिकॉक और राहुल ने आईपीएल में पहले विकेट के लिये सबसे बड़ी और कुल तीसरी सर्वोच्च साझेदारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here