लाहौर में लगे वर्ल्ड इलेवन के पोस्टर्स

0
285

पाकिस्तान में कल से खेले जाने वाले वर्ल्ड इलेवन vs पाकिस्तान के टी-20 मैच की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। हाल ही में आईसीसी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें स्टेडियम के बाहर वर्ल्ड इलेवन की मेहमान टीम के फोटो लगे हुए हैं। इस बैनर को देखकर सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन्स ने मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक फैन ने लिखा, वर्ल्ड इलेवन टीम अपना खयाल रखना।

ADVT

– साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी वाली वर्ल्ड इलेवन टीम सोमवार को हाई सिक्युरिटी के बीच लाहौर पहुंची है। क्रिकेटर्स की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पैरामिलिट्री रेंजर्स और कमांडोज की सुरक्षा टीम को दी। लाहौर एयरपोर्ट पर उतरते ही टीम को सीधे मॉल रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल ले जाया गया, इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया।

– पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आईसीसी ने साउथ अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस को कप्तानी सौंपी । बता दें की डू प्लेसिस साउथ अफ्रीका के टेस्ट व टी-20 टीम के कप्तान भी हैं। वर्ल्ड इलेवन में दक्षिण अफ्रीका के पांच, ऑस्ट्रेलिया के तीन, वेस्टइंडीज से दो जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से एक-एक प्लेयर को लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here