लोकप्रिय उपन्यास की फायरप्रूफ प्रति एक लाख तीस हज़ार डॉलर में बिकी

0
218

संयुक्त राज्य अमेरिका में बढ़ती सेंसरशिप के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लोकप्रिय उपन्यास द हैंडमिड्स टेल की एक फायरप्रूफ कॉपी 130,000 डॉलर में बेची गई।

ADVT

उपन्यास 1985 में मार्गरेट एटवुड द्वारा लिखा गया था और उस समय विवादास्पद था। सीएनएन की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार, लेखक और उनके प्रकाशक ने उपन्यास की एक ऐसी प्रति तैयार की है जो आग की लपटों में भी जलने से सुरक्षित रहेगी। मार्गरेट ने परीक्षण के रूप में एक बन्दूक से किताब में आग लगाने की भी कोशिश की।

उपन्यास का ये फायरप्रूफ एडिशन130,000 डॉलर में बेचा गया। ये रक़म एक अमेरिकी साहित्यिक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए काम करने वाले संगठन PEN को दान की जाएगी।

संगठन ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि जुलाई 2021 से मार्च 2022 तक अमेरिकी स्कूलों में 1,586 किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

पुस्तक बिक्री पर बोलते हुए मार्गरेट ने कहा, “आशा करते हैं कि हम किताबों को जलाने के उस चरण में न चले जाएं, जैसा फ़ारेनहाइट 451 में हुआ था।”

फारेनहाइट 451, 1953 का एक उपन्यास है जिसमे अमेरिका की सत्तावादी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किताबों को जलाने का ज़िक्र है।

मार्गरेट ने आगे कहा-“लेकिन अगर वह दिन आता है जब किताबें जलाई जाने लगें, तो हम आशा करते हैं कि कुछ किताबें कभी नहीं जलेंगी, उन्हें गुप्त तरीके से संरक्षित किया जाएगा, जैसे सोवियत संघ में प्रतिबंधित किताबें बच गईं,”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here