वनडे सीरीज में क्या रहा है टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका में अंतर?

0
127

पार्ल, पीटीआइ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने कहा कि प्रोटियाज टीम ने बीच के ओवरों में काफी बेहतर बल्लेबाजी की। साथ ही हम बहुत समय बाद वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। यही दोनों टीमों के बीच अंतर है। पहला मैच 31 रनों से हारने के बाद दूसरे वनडे में केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रनों का स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम ने इस लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में 85 रनों की पारी खेलने वाले पंत ने मैच के बाद कहा, ‘ट्रैक थोड़ा धीमा था और हमने पर्याप्त रन बनाए थे। पिछले मैच (पहला वनडे) में हमने लक्ष्य का पीछा किया और इस मैच में हमने पहले बल्लेबाजी की। उन्होंने जब बल्लेबाजी की, तो विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर था।  दूसरी पारी में, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा यह धीमा होता गया। आज भी ऐसा ही था, लेकिन उन्होंने बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की इसलिए उन्होंने लक्ष्य हासिल कर लिया। बीच के ओवरों में हम विकेट नहीं ले सके।’

ADVT

दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर बेहतर थे

पंत ने स्वीकार किया कि केशव महाराज, एडेन मार्कराम और तबरेज शम्सी ने दो मैचों में रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल से बेहतर गेंदबाजी की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने (दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर) अच्छी लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की और वे इन परिस्थितियों में खेलने के आदी हैं।

लंबे समय के बाद वनडे खेलना भी हार का कारणपंत ने कहा कि हार के सबसे बड़े कारणों में से एक लंबी समय बाद वनडे मैच न खेलना भी है। उन्होंने कहा, ‘हम लंबे समय के बाद एकदिवसीय मैच खेल रहे हैं और कई कारणों के बारे में हम बात कर सकते हैं, लेकिन एक टीम के रूप में हम हमेशा सुधार करना चाहते हैं और उम्मीद है कि हम आने वाले मैचों में अपनी कमियों को सुधारने में सक्षम होंगे।पंत ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की खराब फार्म के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘ एक टीम के रूप में हम हमेशा सुधार करना चाहते हैं और मुझे नहीं लगता कि भुवी भाई के फार्म के बारे में ज्यादा चिंता है। जाहिर है हम लंबे समय के बाद एकदिवसीय मैच खेल रहे हैं। इसलिए हम मोमेंटम हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। सीरीज हारने से निराश हैं, लेकिन हम सुधार के तरीके देख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here