विनोद खन्ना के निधन से खाली हुई लोकसभा सीट

0
216

दिवंगत सिने अभिनेता और गुरुदासपुर से बीजेपी सांसद रहे विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई लोकसभा सीट से कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को उम्मीदवार बना सकती है. सूत्रों की मानें तो अगले कुछ दिनों में इसका ऐलान कर दिया जाएगा. चुनाव आयोग ने 11 अक्टूबर को गुरुदासपुर में चुनाव कराने का ऐलान किया है.

ADVT

सत्ता में आने के लगभग 6 महीने के अंदर हो रहे इस उपचुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह की साख भी दांव पर लगी है. कांग्रेस इस सीट को बीजेपी से झटकना चाहती है. हिन्दू नेता सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है. अमरिंदर से करीबी का आलम ये है कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी कैप्टन ने सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनवाया.

गुरदासपुर सीट से कभी राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले प्रताप सिंह बाजवा लोकसभा सांसद रहे हैं, जो अमरिंदर के पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे. अमरिंदर सिंह की शर्त की वजह से ही राहुल को बाजवा से इस्तीफ़ा लेना पड़ा था और अमरिंदर सिंह को पार्टी की कमान दी गई थी. इस बार भी बाजवा अपनी पत्नी के लिए गुरुदासपुर से लोक सभा का टिकट मांग रहे हैं लेकिन अमरिंदर से सियासी दुश्मनी की वजह से सुनील जाखड़ के उम्मीदवार बनने की उम्मीद ज्यादा है. अमरिंदर सिंह ने इस बाबत सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here