विमान के ख़ुफ़िया हिस्से में छुपकर फ्रांस पहुंचा युवक

0
127

अच्छे भविष्य की उम्मीद में अल्जीरियाई युवक विमान के ख़ुफ़िया हिस्से में छिप गया और फ्रांस पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को विमान के ख़ुफ़िया हिस्से में छिपा हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाई दे रहा युवक बेहद दहशत में चालक दल के सदस्यों के सवालों का जवाब दे रहा है।

ADVT

इस युवक ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए विमान के गुप्त भाग में छिप कर अल्जीरिया से फ्रांस की यात्रा की। चालक दल को विमान के उतरने के बाद इस युवक की मौजूदगी के बारे में पता चला। चालक दल ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसे दोबारा अल्जीरिया भेज दिया जायेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अल्जीरिया में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है, जो विमान के गुप्त डिब्बों में युवाओं की यात्रा की जांच करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here