विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पश्चिमी श्रीलंका में कर्फ्यू

0
168

श्रीलंका पुलिस ने पश्चिमी प्रांत के कई पुलिस डिवीजनों में शुक्रवार रात नौ बजे से अगली सूचना तक कर्फ्यू लगा दिया है। ऐसा राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर आज होने वाले व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर किया जा रहा है। राजपक्षे के राष्ट्रपति कार्यालय के सामने आज होने वाला विरोध-प्रदर्शन उनके इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। ये प्रदर्शन नौ अप्रैल को शुरू हुए मूल विरोध-प्रदर्शन के तीन महीने बाद हो रहा है।

ADVT

श्रीलंका पुलिस ने पश्चिमी प्रांत के नेगोंबो, केलानिया, नुगेगोडा, माउंट लाविनिया, कोलंबो नॉर्थ, कोलंबो साउथ और कोलंबो सेंट्रल पुलिस डिवीजनों में कर्फ्यू लगाया दिया गया है। पुलिस ने कहा कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रीलंकाई प्रशासन ने उन क्षेत्रों में यात्रा प्रतिबधित रखी है जहां पुलिस कर्फ्यू है। पुलिस ने लोगों को अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग की सलाह दी है।

श्रीलंका की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के चलते यहाँ तनाव बढ़ता जा रहा है। फ्यूल स्टेशनों हजारों लोग कतार में खड़े रह रहे हैं। इस बीच तनाव बढ़ने पर स्थिति बेकाबू हो जाती है। ऐसे में पुलिस कई बार आंसू गैस और पानी की बौछार के अलावा सशस्त्र बलों की मदद से हालात काबू करने की कोशिश करती है। इस दौरान गोला-बारूद भी दागने की नौबत आ जाती है। हैं।

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को देखते हुए लंका आईओसी ने शुक्रवार को कहा कि वह शनिवार को होने वाले व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर दो दिन के लिए ईंधन का वितरण रोक रही है। 27 जून को विदेशी मुद्रा भंडार के संकट के चलते सरकारी तेल कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के पंप पर आपूर्ति बंद होने के बाद यह देश में पेट्रोल-डीजल की बिक्री कर रही एकमात्र कंपनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here