वेब सीरीज आश्रम का ट्रेलर आईपीएल से भी ज्यादा पसंद आया दर्शकों

0
188

वेब सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन के ट्रेलर के साथ अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर से दर्शकों के सामने बाबा निराला के अवतार में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है।

ADVT

आश्रम को लेकर दर्शकों के दीवानी का अंदाज केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि इस वेब सीरीज को आईपीएल से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। आश्रम बॉबी देओल की बड़ी ही कामयाब वेब सीरीज है। इसके दो सीजन अबतक आ चुके है, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला है।

आश्रम 3 का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च हुआ। इस मौके पर अभिनेता मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने अपनी इस वेब सीरीज की जानकारी दी। आश्रम जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली है। आश्रम वेब सीरीज को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए बॉबी देओल ने कहा, ‘मैं एक बार फिर से प्रकाश झा के साथ काम करने के लिए काफी रोमांचक रहा है. प्रकाशजी की आश्रम की कहानी ने मुझे इस प्रोजेक्ट को साइन करने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा।’


आश्रम सीरीज की वजह से एमएक्स प्लेयर को भारत में किसी भी प्लेटफॉर्म के मुकाबले सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं और यह यूट्यूब के बाद दूसरे नंबर पर है।


बॉबी देओल ने आगे कहा, ‘हर एपिसोड में बाबा का किरदार और गहरा दिखाई देगा और सीजन 3 में इसका ऐसा रंग देखने को मिलेगा जो दर्शकों को बांधे रखेगा। इस सीरीज से जुड़ी एक बड़ी बात यह भी हैं कि इस सीरीज की वजह से एमएक्स प्लेयर को भारत में किसी भी प्लेटफॉर्म के मुकाबले सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं और यह यूट्यूब के बाद दूसरे नंबर पर है।

बॉबी देओल ने आगे कहा- ‘यह ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बन गया है, जिसका श्रेय भी प्रकाशजी की कहानी और एमएक्स प्लेयर को जाता। उस पर काम करने वाली पूरी टीम की मेहनत को जाता हैं। यह जानकर भी अच्छा लगा कि हमारे शो को आईपीएल के दो सीजन की तुलना में सबसे ज्यादा बार देखा गया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here