‘शमशेरा’ के स्टारकास्ट ने किया फिल्म का इस खास तरह से प्रोमोशन

0
236

नई दिल्ली,  दिल्ली के द्वारका सेक्टर 14 में स्थित वेगस मॉल में बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘शमशेरा’ का हुआ जबरदस्त प्रोमोशन।

ADVT

फिल्म प्रोमोशन के लिए एक्टर संजय दत्त, रणबीर कपूर एक्ट्रेस वानी कपूर व निर्देशक करन मल्होत्रा द्वारका के ‘वेगस मॉल’ पहुंचे। अपने चहेते बॉलीवुड सितारे रणबीर कपूर, वानी कपूर और संजय दत्त की एक झलक पाने के लिए दिल्ली-एनसीआर के दूर-दराज के इलाकों से प्रशंसकों की भीड़ यहां उमड़ी।

आपको बता दें शमशेरा यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक पीरियड एक्शन फिल्म है। निर्देशक करण मल्होत्रा और निर्माता आदित्य चोपड़ा ने 1800 के दशक में फिल्म का विषय निर्धारित किया है, जहां कहानी एक डकैत जनजाति और ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता के लिए उनकी लड़ाई का अनुसरण करती है।

अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि हम अपने आरामदायक जीवन का श्रेय उन महान योद्धाओं को देते हैं जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी। यह फिल्म वास्तव में उन असली नायकों को एक श्रद्धांजली है।

रणवीर कपूर
रणबीर कपूर ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी विरासत को संरक्षित करें और युवा पीढ़ी को इसके मंत्रमुग्ध करने वाले क्षणों से परिचित कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here