समूचे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। आज सुबह छाई धुंध की वजह से कई स्थानों पर साफ दिखाई देना मुश्किल रहा। मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले तीन दिन तक शीत लहर जारी रहेगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 30 जनवरी से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। तेज धूप के साथ इस दौरान सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा।


















