यूएई द्वारा वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब 10 प्रकार के वीजा को काफी सरल तरीके से उपलब्ध करने का इंतिज़ाम किया गया है। अब नया वीजा पाने के लिए किसी भी होस्ट या स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होगी। साथ ही इनके एंट्री पर कोई लिमिट भी नहीं होगी। विजिटर के तौर पर अब देश में 60 दिन रुकने की इजाज़त होगी।
वीजा नियमों में बदलाव करते हुए यूएई ने देश में एंट्री और निवास के लिए नई योजना पेश की है। इसके तहत अब 10 प्रकार के एंट्री वीजा जारी किए जाएंगे जो और ये काफी सरल होंगे।
एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई है कि नए वीजा के लिए किसी भी होस्ट या स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होगी। साथ ही एंट्री पर कोई लिमिट भी नहीं होगी। अब बतौर विजिटर देश में 30 के बजाये 60 दिन रुका जा सकता है। नए नियमों के मुताबिक गोल्डन रेजिडेंस धारक अपने पति-पत्नी, बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों को स्पॉन्सर कर सकते हैं। इसके साथ ही वह घरेलू कामगारों को भी होस्ट कर सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक़ माता-पिता अपने पुरुष बच्चों को 25 साल की उम्र तक स्पॉन्सर कर सकते हैं, जो पहले 18 साल के लिए ही था। बयान में आगे कहा गया कि ये नए नियम दुनिया भर से बेहतरीन टैलेंट को आकर्षित करेंगे। प्रोफेशनल कामगारों के पास वीजा के लिए एक वैध रोजगार कॉन्ट्रैक्ट होना ज़रूरी है। शैक्षिक वैधता कम से स्नातक होनी चाहिए और मासिक सैलरी 8,100 डॉलर से कम नहीं होनी चाहिए। संस्कृति, कला, खेल, डिजिटल टेक्नोलॉजी, आविष्कार के क्षेत्रों वाले लोगों को भी आसानी से वीजा मिल सकेगा। इसके लिए नौकरी, सैलरी या क्वालीफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि आपको सरकारी शिफारिश की आवश्यक्ता होगी।


















