सऊदी से पंजाबी महिला की गुहार, मुझे टॉर्चर किया जा रहा है, मैं यहां फंस गई हूं

0
264

यह महिला पंजाब के गौरेया के पास बोपारई की रहने वाली है। इस विक्टिम महिला का नाम रीना है।

नई दिल्ली/फगवाड़ा. सऊदी अरब में रहने वाली एक पंजाबी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह लोगों, सांसद और सरकार से इस इस्लामिक देश से बाहर निकालने की अपील कर रही है। महिला वीडियो में रो-रोकर कह रही है कि वह यहां फंस चुकी है। मुझे मारा जाता है। टॉर्चर किया जाता है। उसने गुहार लगाई है कि वह बहुत ही गरीब परिवार से है। एक साल पहले सऊदी अरब के द्वादमी शहर आई थी। अब यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। यह खबर सामने आने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब की इंडियन एम्बेसी को फौरन मदद पहुंचाने के आदेश दिए हैं। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह महिला पंजाब के गोराया के पास बोपाराई की रहने वाली है। उसका नाम रीना बताया जा रहा है। रीना की मां चांद रानी ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि उसकी शादी डांटा में हुई थी। शादी के कुछ महीनों के बाद ही उसका पति बीमार हो गया। उसके परिवार को पैसों की सख्त जरूरत थी। एक ट्रैवल एजेंट के जरिए वह सऊदी अरब जाने में कामयाब रही, ताकि पैसा कमाया जा सके। विक्टिम का वीडियो पंजाबी में है। वह कह रही है- भगवंत मानजी मेरी हेल्प करो। मेरी मदद करो। मैं बहुत परेशान हूं। मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं। मैं यहां मुसीबत में फंस गई हूं। मुझे एक साल हो गया है यहां आए हुए। मैं एक साल से जुल्म सह रही हूं। खाना नहीं देते और रोटी नहीं देते। मैं यहां के लोकल पुलिस स्टेशन भी गई थी, लेकिन पुलिस ने मेरी कोई मदद नहीं की। उलटा मुझे डरा-धमकाकर और मारपीट कर वापस उसी घर में छोड़ दिया गया। वह रो-रोकर कहती है कि किसी तरह से मदद करो। मुझे यहां से निकाल लो। मैं बहुत ज्यादा गरीब हूं। काम करने के लिए यहां आई थी। मेरे ऊपर बहुत जुल्म किए गए। मेरे मां बीमार है। मेरी मां का ऑपरेशन होना है। यहां बहुत ही गंदे लोग हैं। मेरी सलाह है कि यहां काम करने के लिए नहीं आएं। जो मेरे साथ बीती है, वह और किसी के साथ न हो।
सुषमा स्वराज ने दिए महिला तक पहुंचने के आदेश
इस खबर के सामने आने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को सऊदी अरब की इंडियन एम्बेसी के अफसरों को फौरन इस महिला की मदद करने को कहा। उन्होंने ट्वीट कर कहा: Javed, please reach her at the earliest। उधर अफसर ने कहा- जी मैम, हम उस तक पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here