सिरिंज के निर्यात पर तीन महीने तक रोक

0
128

नयी दिल्ली केंद्र सरकार ने कोविड टीकाकरण अभियान के दौरान घरेलू स्तर पर सिरिंज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इसके निर्यात पर अगले तीन महीने तक रोक लगा दी है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि भारतीय सिरिंज की कुछ निर्धारित श्रेणियों के निर्यात पर रोक लगाई जाती है। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को कोविड टीका लगाना सुनिश्चित करना है।

सरकार ने कहा है कि घरेलू वैक्सीन निर्माताओं और अन्य निर्माताओं ने भारत में विश्व के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश में अब तक लगभग 94 करोड़ टीके दिये गये है और 100 करोड़ टीके की आंकडा जल्द हासिल होगा।

देश के अंतिम नागरिक का टीकाकरण करने के लिए दृढ़ राजनीतिक प्रतिबद्धता के साथ सरकार ने सिरिंजों की घरेलू उपलब्धता और आपूर्ति बढ़ाने के लिए उनके निर्यात पर रोक लगायी है। कम से कम समय में सभी पात्र नागरिकों को टीका लगाने के कार्यक्रम की गति को बनाए रखने के लिए सीरिंज महत्वपूर्ण हैं।

टीका देने के लिए उपयोग की जाने वाली सीरिंज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से सरकार ने केवल 0.5 मि.ली.- (ऑटो-डिसेबल) सीरिंज, 0.5 मि.ली.,एक मि.ली., दो मि.ली., तीन मि.ली.डिस्पोजेबल सीरिंज तथा पुनः प्रयोग होने वाली सिरिंज के निर्यात को तीन महीने तक रोक दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here