सिर्फ नाक को ढकने वाला कोरोना मास्क

0
120

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए चेहरे और नाक को ढकने के लिए फेस मास्क पहनने की सलाह दी जाती है, लेकिन दक्षिण कोरिया की एक कंपनी ने ऐसा कोरोना मास्क विकसित किया है जो सिर्फ नाक को ढकता है।

ADVT

जब से कोरोना वायरस फैला है मास्क पहनना हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है क्योंकि ऐसा करना कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी है। इसी बीच दक्षिण कोरिया की एक कंपनी ने एक ऐसा मास्क विकसित किया है जो नाक को ढकता है और खाते या पीते समय पहना जा सकता है।

विशिष्ट प्रकार से तैयार इस मास्क को ‘कोस्क’ कहा जाता है। यह शब्द ‘को’ और ‘मास्क’ शब्दों को मिलाकर बनाया गया है। कोरियाई में ‘को’ का अर्थ ‘नाक’ होता है।

सोशल मीडिया पर ‘कोस्क’ की तस्वीरें यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स के साथ वायरल हो रही हैं। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया में कोस्क की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और वहां के लोग बड़ी संख्या में कोस्क खरीद रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here